धनबाद, जनवरी 19 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। रघुनाथपुर निवासी मजदूर प्रेमचांद महतो, (52) की मौत दो दिन पूर्व आंध्रप्रदेश के आरएलपुरम चिमाकुर्थी स्थित ग्लोबल स्टोन क्रशर्स में ड्यूटी के दौरान हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन आंध्रप्रदेश के लिए रवाना हो गऐ। मामला संज्ञान में आते ही विधायक चंद्रदेव महतो ने सोमवार को श्रमायुक्त व नोडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर प्रवासी मजदूर के पार्थिव शरीर को रघुनाथपुर लाने की व्यवस्था करने व प्रावधान के अनुरूप मिलनेवाला मुआवजा व अन्य लाभ मुहैया कराने की बात कही। परिजनों का कहना है कि प्रेमचांद 10 वर्षों से आंध्रप्रदेश स्थित उक्त स्टोन क्रशर्स कंपनी में कार्यरत था। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। सुंदरलाल महतो का पुत्र मृतक मजदूर को दो पुत्री व एक पुत्र है। पत्नी अलका देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.