लिबर्टी शूज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर पर 8.66 लाख गबन का मुकदमा
लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ। महानगर स्थित लिबर्टी शूज लिमिटेड शोरूम के स्टोर मैनेजर जितेंद्र यादव पर 8.66 लाख रुपये गबन का आरोप लगा है। इस मामले में कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर ने महानगर थाने में स्टोर मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक सेक्टर आठ में लिबर्टी का शोरूम है। गुरुग्राम स्थित लिबर्टी शूज लिमिटेड कंपनी के सेल्स एरिया मैनेजर अंकित मिश्रा ने तहरीर दी। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि सुलतानपुर के बनौटा कादीपुर निवासी जितेंद्र शोरूम में स्टोर मैनेजर हैं। 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच स्टॉक का ऑडिट किया गया। जांच में करीब 8,46,393 रुपये के स्टॉक की कमी मिली। इसके अलावा करीब 20 हजार रुपये की नकदी का भी हिसाब नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.