वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। मदरसा जामिया हमीदिया रिजविया में लिफ्ट गिरने की घटना में आसिब आदिल की मौत के बाद दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। खुशी का माहौल गम में बदल गया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पूरे परिवार का हाल बुरा था। आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उधर, लड़की पक्ष के जुटे लोग भी गमगीन थे। मदरसा परिसर में एक कम्युनिटी हाल है। चारमंजिला भवन में लिफ्ट लगी है। तीसरे मंजिल पर लड़की को देखने के लिए लड़के पक्ष के लोग एकत्र हुए थे। बताया जाता है कि लकड़ी देखने की रस्म पूरी होने के बाद आसिब और हसैनन लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। इसी बीच लिफ्ट अनियंत्रित होकर धड़ाम से नीचे गिर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...