प्रयागराज, जनवरी 7 -- फाफामऊ। स्कूटी चालक से लिफ्ट मांगकर जेब कतरे ने उसकी जेब से 28 हजार रुपये उड़ा दिए। भुक्तभोगी युवक ने फाफामऊ थाने में तहरीर दी है। प्रसिद्ध का पूरा फाफामऊ का अन्नू भारतीय ठेकेदारी करता है। वह बुधवार दोपहर स्कूटी से साइड पर लगे मजदूरों को पैसा देने जा रहा था। जैसे ही वह तेल भराकर गद्दोपुर से निकला पेट्रोल पंप के बाहर ही एक पल्सर सवार दो युवक रुके और उसमें से एक युवक ने फाफामऊ के लिए लिफ्ट मांगी। जिस पर अन्नू ने उसे बैठा लिया। फाफामऊ बाजार में अन्नू ने युवक को उतार दिया और चाय पीने के लिए दुकान पर गया तो पता चला कि उसकी जेब से रकम निकल गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...