गाज़ियाबाद, दिसम्बर 4 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन की देविका स्काइपर सोसाइटी में गुरुवार को लाइट जाने पर लिफ्ट अटक गई। इस दौरान लिफ्ट में दो युवक 20 मिनट तक फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी बिल्डर ने जनरेटर ठीक नहीं कराया है। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अजय सैनी ने बताया कि घटना गुरुवार की शाम करीब पांच बजे टावर एक में हुई। दो युवक ग्राउंड फ्लोर से 12वीं मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े। जैसे ही लिफ्ट पांचवीं और छठी मंजिल के बीच पहुंची अचानक से लाइट चली गई। लाइट जाने के बाद जनरेटर स्टार्ट नहीं हुआ और लिफ्ट बंद हो गई। लाइट नहीं होने से न केवल लिफ्ट में बल्कि पूरी सोसाइटी में अंधेरा छा गया। लिफ्ट में फंसे एक युवक ने उन्हें कॉल की...