गाज़ियाबाद, मई 3 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। लिफ्ट लेकर बदमाश सुरक्षा गार्ड की बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला हापुड़ की प्रभा विहार कॉलोनी निवासी ऐशपाल सिंह की गाजियबााद के नंदग्राम स्थित बैंक में गार्ड की नौकरी करते हैं। गत 29 अप्रैल को वह बैंक क्लर्क सचिन कुमार की बाइक लेकर अपने घर हापुड़ जा रहे थे। मुरादनगर के पास एक युवक ने लिफ्ट मांगी। इसके बाद जब वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर सीकरी रोड स्थित पेट्रोल पंप पर आए तो बाइक रोक दी। इसी बीच युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...