बदायूं, जून 15 -- बाइक पर लिफ्ट देकर विवाहिता को खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी सात जून को बच्चों के साथ कपड़े खरीदने के लिए बदायूं जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गिरधरपुर गांव निवासी अर्जुन मिला और उसने विवाहिता को बदायूं छोड़ने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठा लिया, जबकि साथ मौजूद बच्चियों को ऑटो में बैठा दिया। यह भी पढ़ें- लिफ्ट देने के बहाने विवाहिता से दुष्कर्म, मुकदमा पीडित ने बताया कि अर्जुन विवाहिता को रास्ते से एक गांव के पास मक्के के खेत में ले...