दतिया, फरवरी 19 -- मध्य प्रदेश दतिया में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के चिरूला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 साल की विवाहिता को गांव के ही युवक ने जबरन अगवा कर लिया और दो दिन तक अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने बदनामी और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को चुप रहने पर मजबूर किया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बाइक से लिफ्ट के बहाने किया रेप पीड़िता के मुताबिक वह अपने घर से दतिया बाजार जाने के लिए निकली थी। गांव के बाहर डगरई रोड पर आरोपी बंटी उर्फ संजीव अहिरवार मिला। उसने दतिया छोड़ने का झांसा देकर जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और बाइक झांसी की ओर मोड़ दी। अब महिला ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.