कानपुर, जनवरी 30 -- कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने मदद के नाम पर व्यापारी को लिफ्ट देकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। मामले में एक माह बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की जा सकी है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले उन्नाव निवासी सुरेश दुबे बिधनू के रमईपुर में किराए पर रह कर कपड़ों का कारोबार करते हैं। उनके मुताबिक, 22 दिसंबर को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच बेकनगंज कंबल लेने जा रहे थे। नौबस्ता चौराहे पर ऑटो का इंतजार करते समय दो बाइक सवार युवकों ने उनसे घंटाघर का रास्ता पूछा और उधर छोड़ने की बात कहकर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि अलंकार गेस्ट हाउस के पास पीछे बैठे युवक ने अचानक बाइक रुकवाई और उतर गया। शक होने पर जब पीड़ित ने जेब टटोली तो 50 हजार रुपये गायब मिले। उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन व...