मुंगेर, जून 16 -- मुंगेर। सदर अस्पताल की लिफ्ट खराब होने से गंभीर मरीजों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लिफ्ट के बाहर लिफ्ट खराब है तथा असुविधा के लिए खेद है, लिखा है। लिफ्ट बंद रहने से मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक ले जाने में काफी कठिनाई हो रही है। खासकर स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर निर्भर गंभीर मरीजों को सीढ़ियों के सहारे ले जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि लिफ्ट बंद होने से इलाज के लिए विभिन्न विभागों तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- लिफ्ट खराब, अस्पताल में मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...