गोपालगंज, दिसम्बर 2 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता गोपालगंज सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं के उपयोग के लिए लगी लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है। जिससे वरिष्ठ अधिवक्ताओं, महिला वकीलों और दिव्यांग साथियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को अधिवक्ता मुख्य द्वार पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि लिफ्ट की तत्काल मरम्मत की जाए। धरनास्थल पर पहुंचे जदयू लॉ सेल बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने अधिवक्ताओं का समर्थन किया। वरिष्ठ अधिवक्ता अवध किशोर सिंह सहित अन्य अधिवक्ताओं को जूस पिलाकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना समाप्त करवाया। पत्रकारों से बातचीत में मोहनीश कुमार शाही ने कहा कि कोर्ट परिसर में लिफ्ट की लगातार खराबी गंभीर चिंता का विषय है। कुछ समय पहले लिफ्ट का तार टूटने से एक अधिवक्ता अपंग हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.