भदोही, मार्च 6 -- भदोही, संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड पर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) ने भव्य व्यवसायिक कांप्लेक्स का निर्माण कराया था। शहर के हृदयस्थली में बना यह भव्य भवन निर्यात के मानकों को अनुरूप था। आवंटन के समय बीडा ने व्यवसायीयों को तरह तरह के लॉलीपाप दिये थे। लेकिन इन दिनों वहां पर केवल समस्याएं हैं। उन्हें दूर करने को लेकर ना तो बीडा और ना ही पालिका के अफसर गंभीर हैं। बता दें कि औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा 1987-88 में निर्यात भवन का निर्माण कराया गया था। करीब 1.25 एकड़ में फैले भवन को चार मंजिला बनाया गया है। जिसमें 143 कमरे, हाल, दुकानें आदि हैं। यहां पर बैंक शाखा, शिपिंग के कार्यालय, सीए, शिक्षण संस्थान, मोबाइल की दुकानें आदि संचालित हैं। गत वर्षों में निर्यात भवन के देख-रेख का जिम्मा नगर पालिका परिषद भदोही को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.