मुजफ्फरपुर, मार्च 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में लिफ्ट देने के बहाने यात्रियों के साथ लूटपाट करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस एक बार फिर अलर्ट हो गई है। हाल के दिनों में बढ़ी घटनाओं पर रोकथाम को लेकर सादे लिवास में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस के वरीय अधिकारी के निर्देश पर शहर के तीन सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जा रही है। मुजफ्फरपुर जंक्शन और उसके आसपास, इमली चट्टी स्थित सरकारी और निजी बस स्टैंड और बैरिया बस स्टैंड में सादे लिवास में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। बताया गया कि पुलिस ने सघन जांच अभियान भी शुरू कर दिया है। जंक्शन और बस स्टैंड के आसपास हर एक संदिग्ध बाइक और चारपहिया वाहनों की तलाशी ली जा रही है। तीन दिन पहले शिवहर के एक यात्री के साथ लिफ्ट देने के नाम पर हुई लूट की वा...