नोएडा, अप्रैल 11 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लिफ्ट का रखरखाव ठीक से न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। सोसाइटी के विभिन्न टावर में लोग एक लिफ्ट के सहारे ही ऊपर नीचे आ जा रहे हैं। आरोप है कि शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं होता है। सोसाइटी में रहने वाले विशाल ने बताया कि परिसर में हजारों परिवार रहते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। बिल्डर प्रबंधन द्वारा सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते लोग परेशान हैं। सोसाइटी के लिफ्ट का संचालन ठीक से नहीं हो रहा है। रोजाना किसी न किसी टावर में लिफ्ट बंद पड़ने के मामले सामने आते हैं। आरोप है कि कई टावरों में दो लिफ्ट में से एक ही लिफ्ट चल रही है। सोसाइटी में रहने वाले डीजी शुक्ला ने बत...