बलिया, जून 27 -- बेल्थरारोड। रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य देवेंद्र कुमार गुप्त ने रेल मंत्री को संबोधित पत्र मंडल रेल प्रबंधक को भेजा। इसके माध्यम से बेल्थरारोड रेलवे प्लेटफार्म पर स्वीकृत लिफ्ट का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की। साथ ही एक नया फुट ओवर ब्रिज की स्वीकृति प्रदान करने को भी लिखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...