लिफ्ट का केबल टूटने से वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मिर्जापुर, मई 25 -- मिर्जापुर। अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव स्थित जगन्नाथपुरी कालोनी में रविवार की देर शाम घर में लगे लिफ्ट का केबल टूट जाने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बभनी गांव निवासी बाबूलाल मौर्य(64) पिछले लगभग दस वर्षों से गरौड़ी गांव की जगन्नाथपुरी कालोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रह रहे थे। उन्होंने सुविधा के लिए घर में लिफ्ट लगवा रखा था। रविवार की रात नौ बजे के करीब वह सामान लेकर लिफ्ट से दूसरी मंजिल पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का केबल टूट गया, जिससे लिफ्ट तेज आवाज के साथ नीचे गिर गई। इस हादसे में बाबूलाल मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए नरायनपुर स्थित एक हॉस्पिटल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.