देहरादून, फरवरी 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। साझेदारी में चल रहे लिफ्ट कारोबार में एक महिला उद्यमी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की फर्म के ऑर्डर किए गए लाखों के कलपुर्जे अपनी निजी कंपनी के नाम ट्रांसफर करवा लिए और मुनाफा तो दूर, मूल रकम भी हड़प ली। पैसे मांगने पर आरोपी और उसकी पत्नी ने पीड़िता के साथ मारपीट की। एसएसपी के आदेश पर रायपुर थाना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोनम जोशी निवासी नीलकंठ एंक्लेव, अपर तुनवाला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। बताया कि वह एमएस इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर हैं और चंद्र मोहन सिंह बड़त्वाल निवासी नकरौंदा के साथ स्काई टच एलिवेटर में सह-निदेशक थीं। सोनम ने अपनी फर्म के लिए बैंक से 10 लाख का लोन लिया था। आरोप है कि अक्तूबर 2024 ...