नई दिल्ली, जून 8 -- नेपाल ने एक बार भारत के हिस्सों को अपना बताते हुए आपत्तिजनक बयान दिया है। नेपाल ने भारत और चीन के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रा को दोबारा शुरू करने के समझौते पर आपत्ति जताई है। हैरत की बात यह है कि नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने इस तरह का बयान भारत में ही दिया है। खनाल ने यहां भारत में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग से जुड़े किसी भी फैसले में नेपाल को भी शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि यात्रा का रास्ता 'नेपाल के हिस्सों से हो कर गुजरता है'। एएनआई से बात करते हुए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि नेपाल ने भारत और चीन को अपनी चिंताएं बताई हैं। उन्होंने कहा, "कैलाश मानसरोवर यात्रा कई अलग-अलग बॉर्डर पॉइंट्स से होती है। इनमें से कई रूट नेपाल से होकर गुजरते हैं। हमारी चिंता विशेष रूप से का...