लिपिक सहित सात के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा
चंदौली, अगस्त 18 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। वाराणसी जिले के रामनगर स्थित प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर 16 लाख की हुई ठगी के मामले में शहाबगंज थाने में जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी कार्यालय में कार्यरत लिपिक विकास दूबे और दो महिलाओं सहित सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित शहाबगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार ने तहरीर के माध्यम से बताया है कि मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के डवक छावनी निवासी राजनाथ, उसकी पत्नी ज्योति देवी, अहकोड़वा चकिया निवासी उसके ससुर अछैबर और अमित कुमार, गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली के बिरनो चौकी क्षेत्र के भोडसर निवासी आलोक श्रीवास्तव, उसकी पत्नी अनुभूति श्रीवास्तव, वाराणसी डीआईओएस कार्यालय में तैनात लिपिक विकास दूबे ने आपस में मिलकर सुनि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.