पटना, जनवरी 7 -- बीपीएससी ने लिपिक के पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित मुख्य (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की टाइपिंग और कंप्यूटर जांच परीक्षा की तिथि बुधवार को घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट सॉफ्टवेयर पर मंगल फॉन्ट (रेमिंगटन गेल की-बोर्ड ले-आउट) में आयोजित किया जाएगा। यह परीक्षा 17 और 18 जनवरी को पूर्वाह्न नौ बजे से पांच बजे तक होगी। टाइपिंग और कंप्यूटर जांच परीक्षा का आयोजन पटना स्थित बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड), वाली परिसर, फुलवारी में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बीपीएससी ने बताया है कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.