चाईबासा, जून 10 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति सह अनुकंपा समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यालयों में लिपिकीय संवर्ग के पदों के वर्गीकरण, आवश्यक पद सृजन तथा अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

लिपिकीय पदों का वर्गीकरण इस दौरान कार्यों के प्रभावी निष्पादन तथा प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जिला स्थापना समिति द्वारा विभिन्न कार्यालयों के लिए लिपिकीय पदों का कार्यालयवार वर्गीकरण किया गया। इसमें कुल 82 उच्च वर्गीय लिपिक पद तथा 123 निम्न वर्गीय लिपिक पदों के वर्गीकरण को स्वीकृति प्रदान की गई। इस क्रम में जिला अंतर्गत जिला स्तरीय एवं अनुमंडल स्तरीय कुल 22 कार्यालयों तथा 36 प्रखंड-सह-अ...