मुजफ्फर नगर, मार्च 17 -- डीएवी इंटर कॉलेज में कार्यरत लिपिक अजेंद्र यादव को प्रबंधन द्वारा किए गए टर्मिनेशन की कार्रवाई के विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने इसे अन्यायपूर्ण निर्णय बताते हुए सोमवार को कालेज परिसर में धरना दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष डॉ. राहुल कुशवाहा तथा शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में डीएवी इंटर कालेज में धरना हुआ। इस दौरान डॉ. राहुल कुशवाहा ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ इस प्रकार की कठोर और अन्यायपूर्ण कार्रवाई न केवल उसकी गरिमा को ठेस पहुँचाती है, बल्कि पूरे शिक्षा परिवार के आत्मसम्मान को भी आहत करती है। उन्होंने प्रबंधन की इस कार्रवाई की घोर निंदा करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ इस लड़ाई में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के साथ कंधे से कंधा...