बलिया, जून 9 -- बलिया। नगर पालिका परिषद के वरिष्ठ लिपिक श्यामजी के पिता पूर्व सभासद सत्य नारायण का निधन मंगलवार को हो गया। नपा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में प्रभारी ईओ सैयद अख्तर मेंहदी आब्दी, कार्यालय अधीक्षक रामभवन यादव, राजस्व निरीक्षक अमरजीत तिवारी, प्रमोद सिंह, भारत भूषण मिश्रा, अजय खरवार, अभिनव कुमार, अभिषेक भगत, राजाराम, अनिल सिंह, निजामुद्दीन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...