लिपिक की हत्या पर आक्रोश, आज जताएंगे विरोध
कानपुर, जून 30 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन ने एटा जनपद के माधवानंद इंटर कॉलेज के लिपिक राहुल पांडे की विद्यालय में बुलाकर की गई हत्या पर आक्रोश व्यक्त किया है। निर्णय लिया गया कि वे पहली जुलाई को विरोध में काली फीता बांधकर कार्य करेंगे। उन्होंने शिक्षक व अन्य कर्मचारी संगठनों को भी इसके लिए पत्र लिखा है। मांग की गई कि घटना की उच्च स्तरीय जांच हो, लिपिक को पांच करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। मृतक आश्रित को नौकरी, शिक्षकों व कर्मचारियों को सुरक्षा दी जाए। गोविंद नगर में हुई बैठक में संगठन के प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी, मुज्तबा हुसैन, भगवत प्रसाद जोशी, मनोज श्रीवास्तव, शिव नारायण दीक्षित, रमेश चंद पांचाल, अशोक यादव, जनार्दन यादव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.