लिपिकों का तबादला रद्द, नए सिरे से स्थानांतरण का आदेश
धनबाद, अगस्त 5 -- धनबाद समेत उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के शिक्षा विभाग के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के लिपिकों के तबादले को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने रद्द कर दिया है। इसके बाद मंगलवार को धनबाद के डीएसई, डीईओ समेत अन्य कार्यालयों में दूसरे जिले या कार्यालयों से स्थानांतरित होकर आए लिपिकों को विरमित कर दिया गया। दूसरे जिलों में भी विरमित आदेश जारी होने के बाद बुधवार को धनबाद में पूर्व से पदस्थापित कर्मी योगदान देंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक हजारीबाग प्रमंडल से प्राप्त शिकायतवादों की समीक्षा के बाद तत्काल प्रभाव लिपिकों का स्थानांतरण/पदस्थापन को रद्द कर दिया है। निदेशक ने जारी आदेश में कहा है कि उत्तरी छोटानागपुर के क्षेत्रीय कार्यालय के लिपिकों का पारदर्शी, युक्तिसंगत एवं नियमानुकूल स्थानांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.