चाईबासा, अगस्त 20 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कल्याण कार्यालय स्थापना समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिला कल्याण कार्यालय में कार्यरत लिपिकों एवं आदेशपालों के स्थानांतरण का निर्णय लिया गया। बैठक में एसीपी/एमएसीपी का लाभ, सेवा संपुष्टि सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। पात्र कर्मियों को नियमानुसार लाभ देने के लिए आवश्यक प्रस्ताव विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों में ऑपरेटरों की आवश्यकता और उपलब्ध मानव संसाधन पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने सभी प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी प्रस्ताव समयबद्ध उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़े...