बुलंदशहर, अप्रैल 30 -- नगर के अलीगढ़ हाईवे स्थित सैक्रेड हार्टस स्कूल की छात्रा लिपिका यादव ने सब जूनियर कराटे चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता है। लखनऊ में आयोजित इस स्टेट लेवल अंडर-14 चैंपियनशिप में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था जिसमें लिपिका ने कड़े मुकाबले में अपनी प्रतिभाई दिखाई है। विद्यालय अध्यक्ष वेदिका सिंह ने कहा की छात्राओं को इसी प्रकार प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। प्रधानाचार्य अंकित शर्मा ने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.