पाकुड़, अप्रैल 14 -- ​लिट्टीपाड़ा। लिट्टीपाड़ा प्रखंड परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं ​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की सामाजिक सोच और उनके द्वारा संविधान में दिए गए अधिकार आज भी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह भी पढ़ें- साहिबगंज कॉलेज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनी उन्होंने उपस्थित लोगों, विशेषकर बच्चों से बाबा साहब के ...