पाकुड़, मार्च 30 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लिट्टीपाड़ा में सोमवार को एचपीवी वेरिफिकेशन कक्ष का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश बेसरा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीका लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उपस्थित अभिभावकों एवं किशोरियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। एचपीवी टीकाकरण अभियान भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैस...