पाकुड़, जनवरी 27 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों एवं पार्टी कार्यालयों में शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय में सुबह नौ बजकर दस मिनट में प्रखंड प्रमुख मरंगबिटी बेसरा ने तिरंगे को सलामी दी। इसके पश्चात मांझी विजय मरांडी स्टेडियम में बीडीओ संजय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं थाना परिसर में थाना प्रभारी विवेक कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ़ मुकेश बेसरा, सरस्वती विद्या मंदिर, अग्र परियोजना केंद्र, भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य कार्यालयों ने तिरंगा झंडा को सलामी दी गई और लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.