पाकुड़, अप्रैल 30 -- उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने गुरुवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड का औचक दौरा कर विकास योजनाओं और सरकारी संस्थानों की जमीनी हकीकत जानी। प्रखंड कार्यालय से लेकर गुतू गलांग कल्याण ट्रस्ट, लिट्टीपाड़ा पंचायत भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का उपायुक्त ने हर विभाग की कार्यप्रणाली का सूक्ष्म निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिए।​

निरीक्षण की शुरुआत निरीक्षण की शुरुआत लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय से हुई। उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय और बाल विकास परियोजना कार्यालय के फाइलों और कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता के कार्यों में लापरवाही न बरतें और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

गुत...