पाकुड़, मार्च 8 -- प्रखंड के बरमसिया में शनिवार को वन विभाग द्वारा निर्मित होने वाले तिलका मांझी नेचुरल पार्क का भूमि पूजन स्थानीय विधायक हेमलाल मुर्मू द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया।​ कार्यक्रम का शुभारंभ ​विधायक हेमलाल मुर्मू ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच विधायक ने कार्यस्थल पर ईंट और सीमेंट की पहली परत डालकर निर्माण कार्य की नींव रखी। इससे पूर्व विधायक मुर्मू का गर्म जोशी के साथ संताली रीति-रिवाज से स्वागत किया गया। ​इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मुर्मू ने कहा कि यह पार्क लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। वन विभाग के सहयोग से बनने वाले इस नेचुरल पार्क से जहां स्थानीय लोगों को मनोरंजन और सुकून के पल बिताने की जगह मिलेगी, इससे आसपास के ग्रामीणों के लि...