लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया
मुजफ्फर नगर, मई 10 -- छपार। क्षेत्र के गांव बरला में लिटिल स्टार पब्लिक स्कूल में मदर्स डे मनाया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सजा हुआ था। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करना था। छात्रों ने अपनी माताओं के सम्मान में अनेक रंगारंग प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने भावपूर्ण कविताएं सुनाकर मां के त्याग, ममता और स्नेह को शब्दों में व्यक्त किया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि मां का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। कार्यक्रम में ओमकार गोयल, रिया, प्रिया, साक्षी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां को दिया सम्मान यह भी पढ़ें- मां को शब्दों में बांध पाना है असंभव यह भी पढ़ें- किड्स हेवन स्कूल में कार्यक्रम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.