जमशेदपुर, मार्च 21 -- टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल (एलएफएस) की ओर से भवन निधि के नाम पर नव नामांकित विद्यार्थियों से 12 हज़ार रुपये प्रति छात्र वसूलने को लेकर बवाल हो गया। इसकी शिकायत मिलते ही जिला शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) आशीष कुमार पांडेय ने स्कूल प्रबंधन और प्राचार्या सिस्टर हिल्डा डिसूजा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।पूरा मामला स्कूल द्वारा जारी उस पत्र से शुरू हुआ, जिसमें नए भवन निर्माण के लिए लगभग 14 करोड़ का अनुमानित खर्च बताते हुए अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल दिया गया था। स्कू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.