काशीपुर, फरवरी 13 -- शांतिपुरी। शांतिपुरी स्थित सेंट लामार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 'लिटिल चैंप' कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। समापन अवसर पर नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालकुआं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोटनी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का आधार होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...