पाकुड़, जुलाई 1 -- प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनीता मरांडी के निर्देशानुसार बुधवार को 2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पाकुड़िया के खेल मैदान में द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल टूर्नामेंट 2026-27 एवं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रखंड के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-12, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षक गणेश किस्कू, सुनील मरांडी, प्रदीप कुमार सोरेन, बाबूल किस्कू, सत्यवती हेंब्रम, शांतिलता बारकी, पतरस सोरेन, मिस्त्री मरांडी, किशोर साव, प्रीति मुर्मू, जाकिर हुसैन एवं स्नेहलता सोरेन की प्रति...