लिटिल एंजिल्स स्कूल के प्रथम एनसीसी बैच ने जीती ओवरऑल बेस्ट स्कूल ट्राफी
पीलीभीत, जुलाई 3 -- पीलीभीत। लिटिल एंजिल्स स्कूल के प्रथम एनसीसी बैच के कैडेट्स ने कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। ओवरऑल बेस्ट स्कूल/कॉलेज का खिताब अपने नाम कर गौरवान्वित किया। दस दिवसीय शिविर 15 से 24 जून तक 25यूपी बटालियन एनसीसी शाहजहाँपुर की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय शाहजहाँपुर में लगाया गया, जिसमें लगभग 30 विद्यालयों के कैडेटों ने भाग लिया। विद्यालय के 39 कैडेटों ने सीटीओ मोनिका बिष्ट के नेतृत्व में शिविर में सहभागिता की। दस दिनों तक कैडेटों ने प्रातःकालीन पीटी, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग, सिद्धांत कक्षाओं, योग, ट्रैफिक एवं फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, पोस्टर निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान उनमें अनुशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.