हाजीपुर, अप्रैल 15 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सरायपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 लिटियाही गांव में मंगलवार को बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 10 घर जल गया। आगलगी की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने मोटर पंप, चापाकल आदि की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटे विकराल होते देख स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर एवं तेरसिया से दो दमकल की यूनिट लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : गोविंदपुर में अगलगी से लाखों की संपत्ति खाक तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। आगलगी में स्थानीय विश्वनाथ राय, संजय राय,राजीव राय, दीपक राय, मुनरिक राय, अजय राय, विजय राय, विनय राय,...