नैनीताल, मार्च 14 -- नैनीताल, संवाददाता। चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में आयोजित नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को वैचारिक विमर्श और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। महोत्सव के विभिन्न सत्रों में साहित्य, राजनीति, सिनेमा और तकनीक जैसे समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों ने सार्थक चर्चा की।दिन की शुरुआत सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत की पुस्तक 'नैनीताला नैनीताला' के विमोचन से हुई। इस दौरान प्रो. पंत, इंदु पांडे और कविता पांडे ने नैनीताल की स्मृतियों और इसके बदलते सांस्कृतिक परिवेश पर भावुक संवाद किया। अगले सत्र 'इन द शैडोज ऑफ द एपिक्स' में अल्का पांडे और शालिनी मोदी ने भारतीय महाकाव्यों के उन पात्रों पर प्रकाश डाला जो अक्सर हाशिए पर रहते हैं। राजनीतिक विमर्श के सत्र 'नेहरू टू नरेंद्र' में भूपेंद्र चौबे के साथ अनिरुद्ध गुप...