भभुआ, अप्रैल 24 -- तर्क व विज्ञान पर आधारित मानवतावादी विचारधारा को बढ़ावा देना उद्देश्य विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि पहुंचे थे मेला में, समानता पर दिया गया जोर भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के लिच्छवी भवन में शुक्रवार को बहुजन मेला एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश कुमार व संचालन अशोक राम ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अर्जक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण गुप्ता पहुंचे हुए थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसवीपी कॉलेज के प्रो. केश्वर प्रसाद भारती भी मौजूद रहे। अर्जक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य बहुजन और शोषित समाज को जागरूक करना, समानता लाना और तर्क व विज्ञान पर आधारित मानवतावादी विचारधारा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कर्मकांडों, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ समाज को जागरूक करना और बुद्ध, फुले, प...