लिच्छवी एक्स. में यात्रियों से वेंडर ने की अभद्रता
भदोही, जून 24 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को लिच्छवी एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में कार्यरत एक वेंडर द्वारा शराब के नशे में यात्रियों से अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ किया तो उससे भी उलझ गया। मामले में पुलिस ने आरोपित पर कार्रवाई किया है।ट्रेन संख्या 14005 लिच्छवी एक्सप्रेस में पेंट्रीकार से जुड़ा एक व्यक्ति यात्रियों से विवाद कर रहा था। शिकायत मिलने पर चौकी प्रभारी जीआरपी ज्ञानपुर रोड आनंद कुमार अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उसे समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्रता करने लगा। जीआरपी के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आकाश पुत्र संजय सिंह (31 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर-पांच, अरंडा, जनपद वैशाली (बिहार) के रूप में हुई। जांच में उसके शराब के नशे में होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.