रुद्रपुर, जनवरी 31 -- रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय के संस्थापक गिरीश कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में 'लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शहर के 25 प्रतिष्ठित स्कूलों के 255 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें से 245 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी उत्तम सिंह नेगी, विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह पटवाल, विद्यालय सचिव सुधा पटवाल और प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मढवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने देशभक्ति, पहाड़ी, पंजाबी, कविता और नाटक के माध्यम से सबका मन मोह लिया। इसके बाद, परीक्षा में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल और नकद पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ....