लिखित आश्वासन के बाद सहारा पीड़ितों का सत्याग्रह स्थगित
रांची, अगस्त 11 -- रांची, विशेष संवाददाता। सहारा इंडिया के पीड़ित जमाकर्ताओं की मांगों को लेकर विश्व भारती जन सेवा संस्थान के नेतृत्व में लोकभवन के सामने चल रहा सत्याग्रह सरकार के लिखित आश्वासन के बाद मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने सरकार को मांगों पर कार्रवाई के लिए एक माह का समय दिया है। साथ ही स्पष्ट किया कि सत्याग्रह स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। तय अवधि में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर सहारा पीड़ित दोबारा आंदोलन शुरू करने के साथ झारखंड विधानसभा का घेराव करेंगे। सरकार की ओर से विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो प्रतिनिधिमंडल के रूप में सत्याग्रह स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद विधानसभा की ओर से लिखित आश्वासन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि सहारा पीड़ितों की ओर से उठाई गई मांगें जायज हैं और उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.