लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुआ आंदोलन, हिमांशु का शव लेने को राजी हुए परिजन
जमशेदपुर, जुलाई 1 -- डबल डाउन हत्याकांड में मृतक हिमांशु के परिजनों और प्रशासन के बीच जारी आंदोलन बुधवार दोपहर समाप्त हो गया। सरायकेला के उपायुक्त नीतीश कुमार और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा के साथ हुई लंबी वार्ता के बाद परिजन शव लेने के लिए राजी हो गए। प्रशासन की ओर से दिए गए लिखित आश्वासन के बाद परिजन टीएमएच के लिए रवाना हुए। देर शाम तक हिमांशु के अंतिम संस्कार की संभावना है। प्रशासन ने लिखित आश्वासन में मृतक की पत्नी ऋचा सिंह को उनकी योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी के लिए राज्य सरकार को अनुशंसा करने का भरोसा दिया है। साथ ही घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने तथा मामले के सभी आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर शीघ्र सजा दिलाने का आश्वासन भी दिया गया। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.