फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता को डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने जनपदीय समन्वय समिति की बैठक में दिशा निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित स्वास्थ्य इकाइयों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। कलेक्ट्रेट सभागार में हुयी बैठक में डीएम ने हिदायत देते हुये कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में यदि कोई अनियमितता पायी जाती है तो संबंधित चिकित्साधीक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यरत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के चिकित्सा इलाज के बिल के भुगतान में अनियमितता पाये जाने पर संबंधित लिपिक और हस्ताक्षर प्राधिकृत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य इकाइयों पर भर्ती मरीजों को प...