बदायूं, फरवरी 26 -- बिनावर। क्षेत्र के गांव पुठी सराय में दीवार पर लिंटर रखने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए हैं। पीड़ित राघवेंद्र ने बताया कि वह अपने मकान का निर्माण करा रहा था। पड़ोसी की दीवार का उपयोग करने के एवज में आपसी समझौते के तहत 13,800 रुपये का भुगतान भी किया जा चुका था। आरोप है कि 23 फरवरी को जब पीड़ित लिंटर रख रहा था, तभी दूसरे पक्ष की महिलाओं ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए पुत्र प्रमोद को भी दबंगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकइदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...