बिजनौर, अप्रैल 25 -- बिजनौर। किरतपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन कमरे का लिंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में लोहे का भारी गाटर मजदूर के सिर पर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार किरतपुर क्षेत्र में नगीना रोड स्थित ग्राम चिड़ियापुर चांडक तुर्क के सामने एक कॉलोनी में निर्माण कार्य चल रहा था। एक कमरे का लिंटर डाला जा रहा था, तभी अचानक वह भरभराकर गिर गया। वहां काम कर रहे मजदूर राजेश (45) पुत्र मेहर सिंह, निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर, किरतपुर के सिर पर लोहे का गाटर आ गिरा। यह भी पढ़ें- लेंटर गिरने से मजदूर की मौत, मचा कोहराम हादसा से मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में एक अन्य मजदूर भी घायल हुआ है।घटना के तुरंत बाद घायल राजेश को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.