बदायूं, जून 17 -- बदायूं/उघैती। जिले के उघैती क्षेत्र के गांव शाहनगर पटपरागंज में एक मकान का पुराना लिंटर भरभरा कर गिर गया। उसके नीचे पिता के साथ सो रहे बच्चों ने भागने का प्रयास किया,लेकिन फिर भी तीनों उसकी चपेट में आ गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां से पिता की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेजा है।गांव निवासी वीरेश यादव के बरामदे की छत पुराने डॉट के लिंटर की है। बुधवार सुबह करीब छह बजे उनकी पत्नी बाहर साफ सफाई कर रही थी और वीरेश अपने पांच साल के बेटे दुष्यंत एवं तीन साल के बेटे वरुण के साथ सो रहा था। तभी अचानक डॉट के लिंटर से ईंटों के गिरने की शुरुआत हो गई। वीरेश ने आंख खुलते ही बच्चों को लेकर बाहर भागने का प्रयास किया,लेकिन इसके बावजूद वह एवं उसके बच्चे चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह फोर्स के साथ...