मेरठ, मार्च 27 -- बागपत रोड से रेलवे रोड को मिलाने वाली लिंक रोड पर जैन नगर के लोगों ने दरवाजे और खिड़कियां लगानी शुरू कर दी है। लिंक रोड की तरफ लोगों के आवागमन से यहां जाम लगने लगा है। इसके चलते मेरठ विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग ने लिंक रोड के किनारे दीवार करके रेलिंग लगाना शुरू कर दिया है। यह जानकारी मेडा इंजीनियर पवन भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि लोगों को लिंक रोड की तरफ दरवाजे और खिड़कियां लगाने से मना किया जा रहा है। इसके बावजूद काफी लोगों ने दरवाजे खोल रखे हैं। इन्हें दीवार और रेलिंग लगाकर बंद कराया जा रहा है। लिंक रोड की तरफ दरवाजे खुलने से यहां जाम लगना शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...