लिंक मार्ग पर बाइक की टक्कर से दो दोस्त घायल, एक गंभीर
अमरोहा, मई 25 -- हसनपुर। लिंक मार्ग पर रविवार रात पीछे से आ रही तेज गति बाइक की टक्कर से दो दोस्त घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एक को हायर सेंटर रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लीपुर खादर निवासी दयाशंकर गांव निवासी दोस्त राजवीर सिंह के साथ रविवार देर रात नगर से मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। घर जाते समय किसी जरूरी काम के चलते दोनों नजदीकी गांव गंगाचोली चले गए। जैसे ही उनकी बाइक गंगा तटबंध पर पहुंची कि पीछे से आ रही तेज गति दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दयाशंकर व राजवीर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नगर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दयाशंकर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने इस बावत तहरीर नहीं मिलने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.